Archive for March, 2008

में हूँ या शायद की हूँ ही नहीं।

इन बाजारों के समुद्र में।
भीडो के कारवा तैरते हैं।
सड़के भौचक्की सी है।
चौराहे मिलते बिछुडते हैं।

गली गली को ढूढती है।
रास्ते गुमराह हो चुके हैं।
मंजिल बेघर हुई है।
सफर बर्बाद हो चुके है।

हादसे जैसे बेखौफ हुए हैं।
डर को डर नहीं लगता।
तलाश खतम नहीं होती।
रिश्ता रिश्ता नहीं लगता।

कीमत को शर्म आ रही है।
खरीद बेमानी हुई है।
दुकानों पे मेले लगे है।
पर तन्हाई छायी हुई है।

धोखा खून्कार हुआ है।
विश्वास मिट रहा है।
किस्मत का बोलबाला है।
यहाँ प्यार घट रहा है।

सोच सोचने पे मजबूर है।
खयालो का ख्याल नहीं।
सपने सिर्फ़ एक सपना है।
अरमान अब अरमा नहीं।

हकीकत घिनौनी है।
वास्तविकता पे विश्वास कहाँ है।
सच ख़ुद झूट बोलता है।
खुदा को ख़ुद पे विस्वास कहाँ है।

रूह ख़ुद को महूस कर नहीं सकती।
वजूद है भी शायद है ही नहीं।
जिस्म को होश ही कहाँ है अपना।
में हूँ या शायद की हूँ ही नहीं।

भावार्थ…

No comment »

कौन जीतेगा पता नहीं मुझे !!!

कौन जीतेगा पता नहीं मुझे।
इंसान हौसला बुन रहा है।

और खुदा तकदीर कहीं।
कौन पायेगा उस मंजिल को।
इंसान सपने बुन रहा है।
और खुदा राह कहीं।
कौन आएगा जिंदगी में।
इंसान ख्वाब बुन रहा है।
और खुदा हमसफ़र कहीं।
कौन जाने कल क्या होगा।
इंसान जिन्दगी बुन रहा है।

और खुदा ये मौत कहीं।

भावार्थ …

No comment »

समझ लो इश्क की दस्तक है !!!

पुरी दुनिया एक शख्स में सिमटने लगे।
रास्ते सारे उसकी तरफ़ जब बढ़ने लगे।
चाह के भी नज़र उसको न हटा पाये।

समझ लो इश्क की दस्तक है।

जब बेवकूफियां करने का मन करने लगे।
छोटी छोटी बातों का ख्याल दिल रखने लगे।
उसको हँसाने का हर काम तुम करने लगो।

समझ लो इश्क की दस्तक है।

जब रूठने मनाने के दौर चलने लगे।
बातों में घंटो युही गुज़र जाने लगे।
रहे न अपने आप की फिक्र अगर।

समझ लो इश्क की दस्तक है।

आंखो में नींद मगर सो पाओ नहीं।
भूलना चाहो मगर भूल पाओ नहीं।
रात दिन का असर खत्म होने लगे।

समझ लो इश्क की दस्तक है।

No comment »

Hello world!

Welcome to WordPress.com. This is your first post. Edit or delete it and start blogging!

Comments (1) »